फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: 77वें गणतंत्र दिवस पर सेरी मंच पर फहराया गया तिरंगा

77वें गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय समारोह मंडी शहर के सेरी मंच पर आयोजित किया गया जिसमें आयुष एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने सबसे पहले शहीद स्मारक जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उपरांत इसके राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें नमन किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रध्वज लहराकर परेड़ का निरीक्षण करने के उपरांत सलामी ली। परेड़ में हिमाचल पुलिस, महिला पुलिस, होमगार्ड, महिला होमगार्ड, पुलिस बैंड और विभिन्न संस्थानों से आए दलों की टुकड़ियों ने भाग लेकर सलामी दी। अपने संबोधन में मंत्री यादविंद्र गोमा ने देश की आजादी में अपना अहम योगदान देने वालों और शहीदों को याद किया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश सरकार और अपने अधीन विभागों के माध्यम से चल रही योजनाओं की जानकारी भी दी। गोमा ने बताया कि मंडी में आयुष विभाग द्वारा शुरू की गई टेली मेडिसिन योजना का अभी तक एक हजार लोगों ने लाभ उठाया है। जिला में 6 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य संस्थानों के निर्माण पर 3 करोड़ की धनराशि खर्च की जा रही है। वार्षिक पोषण अभियान के तहत 46 हजार से अधिक लोग लाभांवित हो चुके हैं। यादविंद्र गोमा ने बताया कि मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना के तहत प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में खेल मैदानें का निर्माण किया जा रहा है। मंडी जिला में योजना के तहत 26 खेल मैदानों के निर्माण पर 3.90 करोड़ की धनराशि खर्च की जा रही है। खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के तौर पर जिला में 6 लाख 31 हजार की धनराशि वितरित की जा चुकी है। सुंदरनगर में 10 करोड़ 50 लाख की लागत से भव्य इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। समारोह में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मंत्री ने सम्मानित भी किया। समारोह में विधायक अनिल शर्मा सहित अन्य चुने हुए जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें