धर्मपुर में रहस्यमयी परीस्थितियों में एक टैक्सी चालक लापता हो गया। टैक्सी चालक प्रवीण कुमार निवासी लगेंहड़ की टैक्सी बुधवार देर शाम धर्मपुर के पास सोन खड्ड पुल पर लावारिस खड़ी मिली। जबकि चालक का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों ने जब प्रवीण कुमार से देर रात तक संपर्क नहीं होने पर खोजबीन शुरू की तो टैक्सी पुल पर खड़ी मिली। चालक का कहीं पता न चलने पर परिजन तुरंत पुलिस थाने पहुंचे और मामले की लिखित शिकायत दर्ज करवाई। प्रवीण कुमार रोज की तरह टैक्सी लेकर निकले थे, लेकिन अचानक इस तरह से उनका गायब होना सभी को हैरान कर रहा है। परिजनों का कहना है कि वह सीधे-साधे स्वभाव के व्यक्ति हैं और कभी भी बिना बताए घर से नहीं जाते थे। पुलिस ने लापता चालक की तलाश शुरू कर दी है। धर्मपुर थाना पुलिस ने सोन खड्ड पुल के आसपास के क्षेत्रों में छानबीन की और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। उधर, डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद ने बताया कि परिजनों की ओर से गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। तलाश जारी है।