फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: स्मार्ट मीटर का कड़ा विरोध, भराड़पट्ट में महिलाओं ने की नारेबाजी, बैरंग लौटे बिजली बोर्ड के कर्मचारी

लडभड़ोल क्षेत्र के गांव भराड़पट्ट में मंगलवार को स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची बिजली विभाग की टीम को स्थानीय जनता के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं के प्रदर्शन और नारेबाजी के चलते ट्रांसफार्मर पर मीटर लगाने आए कर्मचारियों को पीछे हटना पड़ा और उन्हें वहां से बैरंग लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार विद्युत विभाग के निर्देशानुसार कर्मचारी गांव में ट्रांसफार्मर में स्मार्ट मीटर इंस्टॉल करने के लिए पहुंचे थे। जैसे ही स्थानीय महिलाओं और अन्य लोगों को इसकी भनक लगी, वे तुरंत लामबंद होकर ट्रांसफार्मर के पास पहुंच गए और विभाग की इस कार्रवाई का कड़ा विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान महिलाओं ने मौके पर जमकर नारेबाजी की। लोगों के गुस्से को देखते हुए कर्मचारियों को अपना काम रोकना पड़ा। विरोध प्रदर्शन कर रही स्थानीय महिलाओं राधा देवी, रीमा देवी, सुमना देवी, जुधी देवी, शिल्पा देवी,सुभद्रा मीरा देवी, महिला मंडल प्रधान श्रेष्ठ देवी, मीना देवी आदि ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने की यह नई प्रणाली ग्रामीणों के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में बुजुर्ग लोग रहते हैं, जिन्हें इन स्मार्ट मीटरों के संचालन की कोई जानकारी नहीं है। वे न तो मीटर को खुद रिचार्ज कर पाएंगे और न ही उन्हें यह पता चलेगा कि बिल कैसे भरना है। ग्रामीणों ने यह भी चिंता जताई कि अगर स्मार्ट मीटर में ज्यादा बिल आता है, तो विभाग के पास उपभोक्ताओं की इस समस्या का कोई भी स्थायी समाधान नहीं है। उन्होंने बताया कि जो पुराने मीटर घरों और ट्रांसफार्मरों में लगाए गए हैं, उन्हें ही लगे रहने दिया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि नए स्मार्ट मीटर लगाने की जबरन कोशिश की गई, तो इसका लगातार और विरोध किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें