फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: सदयाणा पंचायत में नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत जागरूकता संवाद कार्यक्रम आयोजित

मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत सदयाणा में जागरूकता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम सदर रुपिंदर कौर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर युवाओं और ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। रुपिंदर कौर ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशों पर राज्यभर में एंटी-ड्रग जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य नशा मुक्त समाज का निर्माण करना और नशे के शिकार लोगों को पुनर्वास के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने "नशा मुक्त समाज-हमारा संकल्प" अभियान के तहत युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सकारात्मक और अनुशासित जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा अपने परिवार और समाज को भी नशे से दूर रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं। एसडीएम ने उपस्थित लोगों के साथ संवाद करते हुए नशे की समस्या, उसके सामाजिक दुष्प्रभावों और इससे प्रभावी ढंग से निपटने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने समाज से नशे के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने और इस बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडलों, युवक मंडलों, अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में पंचायत प्रधान जीता देवी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सदयाणा की प्रवक्ता ललिता कुमारी, तहसील कल्याण अधिकारी चंदन, ब्रह्माकुमारी संस्था से बीके टीना तथा पुलिस विभाग से हरीश शर्मा ने भी नशे के दुष्प्रभावों और कानूनी पहलुओं पर जानकारी दी। हरीश शर्मा ने बताया कि नशे की अवैध बिक्री या सेवन से संबंधित सूचना 112, व्हाट्सएप नंबर 9317221001 अथवा ईमेल dcmandi33@gmail.com पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इस अवसर पर तहसीलदार सदर राजीव कुमार, पंचायत उपप्रधान राकेश जम्बाल, वार्ड सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इसके अलावा ग्राम पंचायत धमच्याण, सुधार, मराथु, गुमाणू, भड़याल तथा नगर पंचायत बलद्वाड़ा सहित जिले की सभी उच्च जोखिम वाली पंचायतों में भी इसी प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें