फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: पुलिस ने महानवमी पर किया कन्या पूजन, भंडारे के माध्यम से बांटा प्रसाद

अंकेश डोगरा Updated Wed, 01 Oct 2025 03:00 PM IST

महानवमी के उपलक्ष पर मंडी जिला पुलिस द्वारा पुलिस लाइन मंडी में कन्या पूजन, हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें एसपी मंडी साक्षी वर्मा सहित जिला के अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस लाइन में मौजूद मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की गई और उपरांत इसके हवन यज्ञ में पूर्णाहुति डाली गई। एसपी मंडी सहित अन्य अधिकारियों ने यहां विराजमान कन्याओं का विधिवत पूजन करके आशीवार्द प्राप्त किया। इसके बाद भंडारे के माध्यम से लोगों को प्रसाद बांटा गया। इसमें शिक्षण संस्थानों के बच्चों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि हर वर्ष पुलिस के जवानों द्वारा इस आयोजन को किया जाता है और इसमें सभी की भागीदारी रहती है। उन्होंने कहा कि पुलिस समाज के लिए हर समय तत्पर रहती है। और इस तरह के आयोजनों से पुलिस और जनता के बीच एक पारस्परिक संबंध स्थापित होते हैं। उन्होंने बेहतरीन आयोजन के लिए सभी पुलिस कर्मियों को बधाई दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें