फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: मंडी पुलिस ने सीमाओं पर बढ़ाई चौकसी, बीती रात से हाईवे पर वाहनों की चेकिंग जारी

नए साल के जश्न के दौरान कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मंडी पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जश्न के नाम पर हुड़दंग, शराब पीकर वाहन चलाने, सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बीती रात से ही जिले की प्रवेश सीमाओं पर नाकबंदी कर दी है। इसके अलावा चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर वाहनों की चैकिंग के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात कर दिया है। जिनके द्वारा हाईवे पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के साथ वाहनों की चेंकिग भी जा रही है। पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि नए साल के जश्न के लिए हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। जिसके लिए हाईवे पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। एसपी मंडी ने पर्यटकों से सार्वजनिक स्थलों पर शांति बनाए रखने के साथ यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। साथ ही उन्होने साफ किया कि पुलिस की प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा है और नियमों का उलंघन करने वालों के साथ पुलिस द्वारा कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें