फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: जल संकट से जूझ रहे पंडोह, तीन पीपल और जरल के लोगों का फूटा गुस्सा

पंडोह के अंतर्गत आने वाले पंडोह, तीन पीपल और जरल,अप्पर पंडोह गांव के लोग लगातार तीन वर्षों से पीने के पानी की भारी किल्लत से जूझ रहे हैं। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि अब क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों से पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद है।लोगो को प्रकिर्तिक जल स्त्रोत से पानी लाना पड़ रहा है जो लगभग 5 किलोमीटर दूर है। इससे परेशान होकर स्थानीय ग्रामीणों ने आज बीबीएमबी (भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड) के जरल कॉलोनी स्थित कार्यालय का घेराव किया और सहायक अभियंता को घेरकर जमकर रोष प्रकट किया। तीन पीपल गांव निवासी कौरा देवी, सन्नी सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि तीन साल से कभी-कभार ही पानी आता था, पर अब बीते कुछ महीनों से नलों में एक बूंद भी पानी नहीं आया। ऊपर से हर महीने पानी के बिल थमाए जा रहे हैं, यह अत्यंत अन्यायपूर्ण है। सोमवार दोपहर स्थानीय लोगो और महिला मंडलो में लगभग 50 लोग बी बी एम बी के कार्यालय पहुंचे और पानी की समस्या को लेकर अपना रोष प्रकट किया। सभी गांववासियों ने चेताया कि यदि निर्धारित समयसीमा में पानी की नियमित आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। घेराव के कुछ ही समय बाद बीबीएमबी के अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से पानी का टैंकर भेजा, ताकि जनता का आक्रोश शांत किया जा सके। हालांकि लोगों ने यह स्पष्ट कर दिया कि यह सिर्फ स्थायी समाधान की मांग का आगाज़ है, अस्थायी टैंकरों से काम नहीं चलने वाला। बीबीएमबी टाउनशिप के सहायक अभियंता बी.पी. यादव ने बताया कि बारिश और भूस्खलन के कारण मुख्य पाइप लाइन कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। नई पाइप लाइन के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा चुका है, और स्वीकृति मिलते ही कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। जल आपूर्ति पांच दिनों के भीतर बहाल कर दी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें