फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: पायल वैद्य बोलीं- कांग्रेस का आलाकमान अब हिमाचल में केवल सैर–सपाटा करने आता है

अंकेश डोगरा Updated Tue, 14 Oct 2025 06:31 PM IST

भाजपा प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य ने आज कांग्रेस आलाकमान पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी अब हिमाचल में सिर्फ पर्यटक की तरह आती हैं जनता के सवालों का जवाब देने नहीं। उन्होंने कहा कि तीन साल पहले प्रियंका गांधी ने महिलाओं को ₹1500 मासिक देने का वादा किया था, लेकिन आज जब वही महिलाएं जवाब मांग रही हैं, तो प्रियंका गांधी के पास न जवाब है, न हिम्मत। “कांग्रेस ने गारंटियों के नाम पर प्रदेश की जनता से घोर छल किया — एक लाख रोजगार और 300 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा तो केवल मंचों की शोभा बनकर रह गया। पायल वैद्य ने कहा कि शिमला के रिज मैदान से वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के बहाने कांग्रेस नेता फिर से झूठी घोषणाओं की पॉलिश करने में जुटे हैं। त्योहारी सीजन में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी सुधारों के ज़रिए देशभर के उपभोक्ताओं को राहत दी, तब सुक्खू सरकार और कांग्रेस आलाकमान केवल मंचों से बयानबाज़ी और फोटो सेशन में व्यस्त हैं। भाजपा महामंत्री पायल वैद्य ने कहा कि सुक्खू सरकार पर अब जनता का भरोसा नहीं बचा है और आलाकमान पर तो खुद कांग्रेसियों का भी विश्वास नहीं रहा। महिलाओं को ₹1500 का झुनझुना दिखाने वाली कांग्रेस अब पंचायती राज चुनावों से भाग रही है, क्योंकि उसे पता है कि हिमाचल की पंचायतों में 50% आरक्षण भाजपा सरकार ने महिलाओं को दिया था — और वही महिलाएं आज कांग्रेस के खिलाफ सबसे मुखर हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले से मालूम है कि पंचायत चुनाव में उसका सूपड़ा साफ होना तय है, इसलिए कभी आपदा का बहाना, कभी कानून का बहाना बनाकर ये सरकार लोकतंत्र से भाग रही है। पायल वैद्य ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को सशक्त किया, योजनाएं धरातल तक पहुंचाईं, जबकि कांग्रेस ने केवल झूठी घोषणाओं की राजनीति की है। प्रियंका गांधी हिमाचल आकर फोटो खिंचवा सकती हैं, पर महिलाओं से किए वादों का हिसाब देने का साहस उनमें नहीं है। उन्होंने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि कांग्रेस ने महिलाओं को ठगा ही है, तो उन झूठे होर्डिंग्स को तो उतरवा दे, जिनसे आज भी हिमाचल के शहरों की दीवारें अटी पड़ी हैं। हर बार जब महिलाएं इन झूठे पोस्टरों को देखती हैं, तो उनका मन ठगा महसूस करता है और वे कांग्रेस को जड़ से उखाड़ फेंकने का निर्णय और पक्का कर लेती हैं। अंत में उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता अब कांग्रेस के छल-कपट और खोखले नारों को भलीभांति पहचान चुकी है। तीन साल की सुक्खू सरकार केवल पोस्टरों और मंचों की सरकार बनकर रह गई है और आने वाले चुनावों में जनता इसका हिसाब चुकता जरूर करेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें