फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: मंडी शहर की सड़क किनारे विस्तार कर बनेंगे पार्किंग स्थल, देना होगा शुल्क

मंडी शहर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या और पार्किंग संकट से निपटने के लिए अब सड़क किनारे जगह का विस्तार कर पार्किंग स्थल विकसित किए जाएंगे। इन्हें पेड पार्किंग के रूप में बनाया जाएगा। जिला मुख्यालय होने के कारण मंडी शहर में रोज़ाना हजारों वाहन प्रवेश करते हैं, जिनमें स्थानीय लोगों के अलावा अन्य क्षेत्रों से आने वाले पर्यटकों, व्यापारियों व अन्य शामिल है। ऐसे में पार्किंग की पर्याप्त सुविधा न होने से शहर की मुख्य सड़कों पर जाम की स्थिति बन रही है। इसी समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए स्थानीय विधायक अनिल शर्मा ने पहल की है। विधायक अनिल शर्मा ने मंडी शहर में प्रमुख संपर्क मार्गों के किनारे अतिरिक्त जगह निकालकर पार्किंग निर्माण का खाका तैयार किया है। इस दिशा में कुछ स्थानों पर भूमि का निरीक्षण भी हो चुका है। योजना के तहत शहर की मुख्य सड़कों के साथ संपर्क मार्ग किनारे पार्किंग स्थल चिन्हित किए जाएंगे, ताकि लोग वाहन सुरक्षित रूप से पार्क कर सकें और यातायात व्यवस्था सुचारू रहे। मौजूदा में समय में शहर के आसपास की सड़कें चौड़ी की गई हैं। इसी के साथ सड़क किनारे खड़ी होने वाली रेहड़ी फहड़ी के लिए भी स्थायी ठिकाना बनने जा रहा है। ऐसे में जगह मिलेगी। इसी के साथ जहां संभव होगा, वहां सड़क की साथ की जगह में कंकरीट के जरिये पक्का करके भी वाहन पार्किंग स्थल बनाए। नगर निगम क्षेत्र के तहत कई जगह चिन्हित किए गए हैं। इनमें बाईपास, जेल रोड, बाड़ी गुमाणू व आसपास के इलाकों को सड़क किनारे शामिल हैं। बता दें कि जिला मुख्यालय में मुख्य तौर पर चार पहिया वाहन पार्किंग की बेहद कमी है। ऐसे में वाहन पार्क करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। हर कहीं बेतरतीब तरीके से वाहन पार्क करने से जाम की स्थिति बन जाती है। नई पार्किंग व्यवस्था से शहर में अनुशासित यातायात का वातावरण बनेगा और व्यापारिक गतिविधियों को भी लाभ मिलेगा। सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि जिला मुख्यालय में पार्किंग व्यवस्था बनाने के लिए सड़क किनारे पेड पार्किंग करने की योजना है। इस संबंध में कार्य किया जा रहा है। इससे जिला मुख्यालय आने वाले लोगों को भी सुविधा मिलेगी। शहर में यातायात भी सुचारू रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें