फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: अखिलेश्वर महादेव मेले में गूंजे पहाड़ी तराने, गायक अमित मीतू के गानों पर झूम उठे दर्शक

लडभड़ोल क्षेत्र के बनांदर में आयोजित तीन दिवसीय अखिलेश्वर महादेव मंदिर मेले की दूसरी व अंतिम सांस्कृतिक संध्या हिमाचली लोक संस्कृति और सुरों के नाम रही। इस संध्या में मुख्य आकर्षण रहे मशहूर हिमाचली लोक गायक अमित कुमार मीतू, जिनके पहाड़ी गानों ने उपस्थित जनसमूह को झूमने और नाचने पर मजबूर कर दिया। सांस्कृतिक संध्या का आगाज गायक अमित मीतू ने शानदार लोकप्रिय पहाड़ी गानों की झड़ी लगा दी। उनके गाए गीतों में काल पीड,तेरा मेरा व्याह,दारू दिए बंद बोतले, '4 दिना दी चांदनी', 'बांके पहाड़ा दे लोक' और 'सकला दा तू सोणा पर दर्शक अपनी कुर्सियां छोड़कर नाचने लगे। अमित मीतू के अलावा अर्की से आईं युवा गायिका दीक्षा भारद्वाज, शिवचरण, रवि कुमार और रोजी ठाकुर ने भी मंच पर अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से खूब समां बांधा और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस सांस्कृतिक संध्या में भाजपा महिला मोर्चा सदस्य रीमा राणा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उनके साथ जोगिंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा भी मौजूद थे। मेला स्थल पर पहुंचने पर मेला कमेटी के प्रधान अनित ठाकुर और कमेटी के अन्य सदस्यों ने मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया। उधर विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि उन्हें बनांदर मेले की इस ऐतिहासिक सांस्कृतिक संध्या में शामिल होने का अवसर मिला, जो उनके लिए खुशी की बात है। उन्होंने स्थानीय लोगों और मेला कमेटी को सफल आयोजन की बधाई दी। उन्होंने तीन दिवसीय मेले तीसरी सांस्कृतिक संध्या के ऊपर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें