फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: सेरी मंच के पास मिल रही मिल्कफेड की देसी घी की मिठाइयां

हिमाचल प्रदेश मिल्क फेडरेशन ने इस दिवाली पर लोगों के लिए 500 क्विंटल शुद्ध देसी घी की मिठाइयां बाजार में उतार दी हैं। प्रदेश में मिल्कफेड के 30 काउंटरों पर मिठाइयों की बिक्री 15 अक्तूबर से शुरू हो गई है, जो दिवाली की पूर्व संध्या 19 अक्तूबर तक चलेगी। मिल्क प्लांट चक्कर के यूनिट इंचार्ज विश्वकांत शर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं की मांग को देखते हुए मिल्क फेडरेशन ने इस वर्ष 500 क्विंटल मिठाइयां तैयार की हैं। त्योहारों के सीजन में मिल्कफेड की मिठाइयां लोगों को शुद्धता का भरोसा देती हैं। हर साल की तरह इस बार भी मिल्कफेड ने दिवाली पर खास तैयारियां की हैं, ताकि लोगों को देसी घी की शुद्ध मिठाइयां मिल सकें। हिमाचल प्रदेश मिल्क फेडरेशन ने शुद्ध देसी घी से बनी मिठाइयां उपलब्ध कराने के लिए मंडी में सेरी मंच के समीप अस्थायी आउटलेट खोला है। उन्होंने कहा कि शुद्ध, स्वादिष्ट व स्वास्थ्य परक मिठाइयां त्योहार पर जश्न की भावना को और बढ़ा देती हैं। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि क्लीन व ग्रीन दीवाली मनाते हुए इन मिठाइयों के मन भावन स्वाद का आनंद लें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें