फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने 16 फरवरी से शुरू होने जा रहे सत्र को लेकर उठाए सवाल

पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसा सत्र आयोजित होने जा रहा है जिसके बारे में कोई क्लियरिटी ही नहीं है। प्रदेश सरकार ने सत्र बुला लिया है लेकिन इस सत्र में होगा क्या, इसकी किसी को कोई जानकारी ही नहीं है। अभी तक की जानकारी के अनुसार 16 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ इस सत्र की शुरूआत होगी, लेकिन उसके बाद क्या होगा, इसे लेकर अभी तक असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सत्र बीच में समाप्त कर दिया जाएगा या फिर इसे कुछ समय के लिए रोका जाएगा, ऐसी कोई जानकारी सरकार की तरफ से नहीं दी जा रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट के बंद होने पर सत्र बुलाना चाह रही थी जबकि इन दिनों बजट सत्र भी प्रस्तावित है। ऐसे में राज्यपाल ने सीधे बजट सत्र को ही बुलाने की बात कही। लेकिन अब सत्र की तारीख तो निर्धारित कर दी गई है लेकिन यह नहीं बताया जा रहा है कि यह सत्र बजट सत्र है या फिर कुछ और। न तो विधायकों से सवाल मांगे गए हैं और न ही नोटिस। जबकि नियमों के तहत दोनों के लिए 15 दिनों का समय दिया जाता है ताकि सवाल और नोटिस दिए जा सकें। लेकिन इस बार ऐसा कुछ भी नहीं है। प्रदेश सरकार अपना बजट कब पेश करेगी, उसे लेकर भी कोई स्थिति स्पष्ट नहीं है। जयराम ठाकुर ने कहा कि सत्र को बुलाना सरकार का अधिकार है और इसमें उन्हें कोई आपत्ति भी नहीं है। लेकिन सत्र किस मंशा से बुलाया जा रहा है इसको लेकर क्लियरिटी होना जरूरी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें