फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: ज्ञान विज्ञान व साक्षरता समिति की नशे के खिलाफ अनूठी पहल

हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति एवं मंडी साक्षरता समिति द्वारा शनिवार 9 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व पर अपने भाइयों से नशे से दूर रहने की कसम दिलाकर मनाने के निर्णय के तहत आज गोपालपुर, सरकाघाट और धर्मपुर में इससे सबंधित जगह जगह पर्चे वितरित किए गए और बहनों से संवाद किया गया। ज्ञान विज्ञान एवं साक्षरता समिति के संस्थापक सदस्य भपेंद्र सिंह ने बताया कि आज गोपालपुर खण्ड के बलद्वाड़ा, सरकाघाट कॉलेजों के अलावा धर्मपुर में भी पर्चे वितरित किए गए। जिसका नेतृत्व समिति के पूर्व अध्यक्ष केके ठाकुर, सुनीता पटियाल, ऋत्विक ठाकुर, कंचना देवी, रीता देवी, सपना देवी इत्यादि ने किया। उन्होंने बताया कि हिमाचल ज्ञान विज्ञान व साक्षरता समिति ने सभी खंडों में नशा मुक्ति अभियान समितियां गठित करके युवा बचाओ-भविष्य बचाओ अभियान चलाया है और उसी कड़ी में रक्षा बंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधते समय उनसे नशा न करने की अपील की जाएगी, ताकि बहनें हर साल भाई की कलाई पर राखियां बांधती रहे। भुपेन्द्र सिंह और केके ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में सिंथेटिक नशे का प्रयोग बहुत ज्यादा हो गया है और हर तीसरे दिन किसी न किसी युवा की इससे मौत हो रही है और यदि स्थिति कन्ट्रोल नहीं हुई तो युवा पीढ़ी खत्म हो सकती है और ऐसे में बहनें भविष्य में रक्षा बंधन नहीं माना पाएंगी। इसलिए नशे पर रोक लगाना आज के समय की प्रमुख प्राथमिकता है। इसी कड़ी में समिति 15 अगस्त को नशे से आज़ादी दिवस के रूप में मनाएगी और सभी ग्राम पंचायतों में होने वाले कार्यक्रमों में नशे को रोकने का संकल्प लिया जायेगा और उस दिन से 2 अक्टूबर तक अभियान चलाया जाएगा। इसी दौरान 8 सितंबर अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के मौके पर सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे जबकि सजओपिपलू में महिलाओं की सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित की जा रही हैं। इस प्रकार आने वाले समय में इस अभियान को और व्यापक और तेज गति से चलाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें