फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: पंडोह डैम के पास भीषण हादसा, बस और कार की टक्कर में 2 की मौत, दो घायल

पंडोह डैम के समीप आज एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जहां बस और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सुषांक और गायत्री की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि कार में सवार कश्मीर और दीक्षा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान बीबीएमबी सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों और ट्रैफिक इंचार्ज चेत राम ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला। बाद में बीबीएमबी की एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को तुरंत जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। एएसपी अभिमन्यू वर्मा ने बताया कि मामले में जांच जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें