फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: भाषण और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में हिना और सुनील रहे अव्वल

वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के माैके पर राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान एनसीसी एयर विंग और आर्मी विंग के कैडेटों सहित विद्यार्थियों और महाविद्यालय के कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने की शपथ ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने की। प्राचार्य ने सभी उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। एनसीसी एयर विंग के फ्लाइट कमांडर एवं एसोसिएट एनसीसी अधिकारी फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. चमन ने कहा कि सरदार पटेल आधुनिक और एकीकृत भारत के महान शिल्पकार थे। उन्होंने कैडेटों से जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्रीय भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। लेफ्टिनेंट डॉ. बलबीर सिंह ने भी राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विचार रखे भाषण प्रतियोगिता में कैडेट हिना प्रथम, विवेक द्वितीय और कविता तृतीय रहे। पोस्टर मेकिंग में कैडेट सुनील प्रथम, भूमिका द्वितीय और कविता तृतीय स्थान पर रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें