फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: डाॅ. विजय मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल धर्मपुर की छात्रा एलविना नेगी ने मेरिट में पाया स्थान

डाॅ. विजय मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी बोर्डिंग स्कूल धर्मपुर की छात्रा एलविना नेगी ने 700 में से 687 अंक लेकर पाठशाला में प्रथम और बोर्ड की टाॅप-10 सूची में दसवां स्थान हासिल करके पाठशाला व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। एलविना नेगी जिला किन्नौर से संबंध रखती हैं और उसकी एक छोटी बहन तनवी नेगी है जो नौवीं कक्षा में पढ़ती हैं। माता बेगमा अध्यापिका हैं और पिता दिनेश भी अध्यापक के पद पर कार्यरत है। एलविना नेगी का कहना है कि वह इंजिनियर बनकर देश व प्रदेश की सेवा करना चाहती हैं । पाठशाला के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश ने बताया कि एलविना नेगी पढ़ाई में बहुत अच्छी है और नौंवी कक्षा में भी बेटी ने टाॅप किया था। उन्होंने बताया कि दसवीं कक्षा में कुल 35 बच्चे हैं जिनमें से 90 प्रतिशत से अधिक अंकों वाले 30 और पांच बच्चों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। उन्होंने बताया कि इस पाठशाला में बच्चों को मुफत शिक्षा, खाना, रहना, किताबें, कपड़े सभी पाठशाला की ओर से ही दिए जाते हैं । उन्होंने बताया कि इसका पूरा खर्चा साईं इंटरनल फाउंडेशन के संस्थापक राजकुमार वर्मा ही करते हैं । इस मौके पर पाठशाला के डीपी विजय ठाकुर सहित पूरा स्टाफ उपस्थित रहा ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें