देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने की अपनी प्रतिबद्धता के चलते केंद्र में वैकल्पिक सरकार के गठन के लिए इंडिया गठबंधन के एक घटक के तौर पर सीपीआईएम की मंडी जिला कमेटी ने कांग्रेस की तरफ से उतारे गए इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करने का फैसला लिया है। धर्मपुर के पार्टी कार्यकर्ता हमीरपुर सीट से गठबंधन के प्रत्याशी सतपाल रायजदा के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे। माकपा की राज्य कमेटी ने कुशाल भारद्वाज को मंडी जिला की सभी 10 विधान सभा सीटों के लिए मंडी जिला का चुनाव प्रभारी तथा को-ऑर्डिनेशन कमेटी का इंचार्ज बनाया है।