फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी नगर निकाय चुनाव: मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह, प्रत्याशियों की बढ़ीं धड़कनें, देखें वीडियो

मंडी जिले के सात नगर निकायों में शनिवार को मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लिया। मतदाताओं ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान करना हर नागरिक का कर्तव्य है और उन्होंने अपना फर्ज निभाया है। जिले में नगर निगम मंडी सहित विभिन्न नगर परिषद और नगर पंचायतों के लिए चुनाव करवाए गए। कई वार्डों में मुकाबला कांटे का रहा, जिससे प्रत्याशियों की धड़कनें भी तेज रहीं। चुनाव के दौरान अधिकांश मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। मतदान केंद्रों पर पुलिस कर्मियों के साथ चुनाव कर्मचारियों की तैनाती रही। नगर निगम मंडी चुनाव की मतगणना 31 मई को होगी, जबकि अन्य नगर निकायों के चुनाव परिणाम शनिवार देर शाम तक घोषित किए जाएंगे। परिणामों को लेकर समर्थकों और प्रत्याशियों में उत्सुकता बनी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें