फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: गुलाणा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के सूने घर में सेंधमारी, नकदी और चांदी ले उड़े अज्ञात तत्व

लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुलाह के गांव गुलाणा में अज्ञात चोरों ने एक सूने घर में सेंधमारी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के घर के ताले तोड़कर नकदी और चांदी के आभूषण पार कर लिए। गुलाणा निवासी कमला देवी जो पेशे से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। पिछले पांच दिनों से किसी निजी कार्य के लिए शिमला गई हुई हैं। बीती रात घर को सूना पाकर अज्ञात तत्वों ने वारदात को अंजाम दिया। सोमवार सुबह जब पड़ोस की एक महिला अपनी गौशाला की ओर जा रही थी, तो उसने कमला देवी के घर का मुख्य ताला टूटा पाया। पास जाकर देखने पर आंगन में ट्रंक व अटैची का सामान बिखरा पड़ा था। पड़ोसन ने तुरंत इसकी सूचना शिमला में मौजूद मकान मालकिन को दी। इसके बाद उनके बेटे आशुतोष कुमार ने फोन के माध्यम से पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। आशुतोष ने बताया कि चोरों ने मुख्य दरवाजे को एक तरफ से तोड़ने के साथ-साथ ऊपरी मंजिल के कमरों के ताले भी तोड़े हैं और सामान खंगाला है। घर से 200 ग्राम चांदी की झांझर और 3,000 रुपये की नकदी चोरी हुई है। सूचना मिलते ही लडभड़ोल पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने पड़ोसियों व परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें