विश्व बंधुत्व दिवस एवं राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्य स्मृति दिवस के अवसर पर शनिवार को ब्रह्माकुमारीज सद्भावना भवन भ्यूली में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय और समाज सेवा प्रभाग (आरईआरएफ) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में 38 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चला। रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय देखभाल के लिए मेडिकल स्टाफ मौजूद रहा। डॉ. अमित, योगेश शर्मा (ओकेटी ग्रेड-II), बनिता (स्टाफ नर्स), संगीता (काउंसलर) और राकेश (बीटीवीएम स्टाफ) ने सेवाएं दीं। मंडी सर्कल हेड बीके सुशीला ने कहा कि रक्तदान महान मानवीय सेवा है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।