फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: मंडी सदर से भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री अनिल शर्मा बोले- नगर निगम चुनाव में पिछली बार से बेहतर प्रदर्शन का लक्ष्य

मंडी सदर से भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री अनिल शर्मा ने नगर निगम चुनाव के लिए टिकट आवंटन को गहन मंथन के बाद लिया गया संतुलित निर्णय बताया है। उन्होंने कहा कि मंडी नगर निगम के अधिकांश वार्ड शहर क्षेत्र में आते हैं। हाईकमान सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा कर योग्य उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है। उन्होंने कहा कि मंडी को नगर निगम का दर्जा उस समय मिला था जब प्रदेश में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार थी। इसके बाद बीते कार्यकाल में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के प्रयास किए गए और आगे भी शहर के समग्र विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा अनिल शर्मा ने कहा कि नगर निगम और विधायक के बीच बेहतर तालमेल से ही विकास संभव है। पार्षदों और विधायक के संयुक्त प्रयास से प्राथमिकताएं तय होती हैं और योजनाएं प्रभावी तरीके से लागू होती हैं। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में टीम वर्क के आधार पर काम किया गया और आगे भी इसी तरह कार्य जारी रहेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार पर अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसके चलते विकास कार्यों में बाधाएं आईं, लेकिन इसके बावजूद टीम ने बेहतर प्रयास किए। विधायक ने सभी प्रत्याशियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस बार पिछली बार से बेहतर प्रदर्शन का लक्ष्य रखा गया है और इसके लिए सभी मिलकर मेहनत करेंगे। साथ ही उन्होंने नगर निगम क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की कि विकास योजनाओं को सफल बनाने के लिए सहयोग दें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें