फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: अजय ठाकुर बोले- हिमाचल सदन को एआई समिट के शर्मनाक विरोध का अड्डा बनाना दुर्भाग्यपूर्ण

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय ठाकुर ने दिल्ली स्थित हिमाचल सदन और प्रदेश के रोहड़ू में दिल्ली में आयोजित हो रही एआई समिट के विरोधकर्ताओं का आरामगाह बनने पर कांग्रेस प्रदेश सरकार की कड़ी निंदा की है। कहा कि इस शर्मनाक विरोध की साजिश हिमाचल सदन में बन रही थी, तब हिमाचल प्रदेश की सरकार ने अपने संसाधनों से इन विरोध करने वालों का साथ दिया। इन्हें दिल्ली स्थित हिमाचल सदन में रूकवाया गया और फिर हिमाचल के रोहड़ू में सुरक्षित रखा गया। कहा कि कांग्रेस पार्टी के एआई समिट के विरोध से इनकी पोल खुल गई है कि इन्हें केवल सत्ता से मतलब है, देश की छवि से उन्हें कुछ लेना-देना नहीं। विरोध की साजिश में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिमाचल प्रदेश सरकार का संरक्षण दिया जाना गलता है। कहा कि सत्ता के भूखे कांग्रेसियों को राजनीति के लिए देश की छवि को दांव पर लगाने का कोई अधिकार नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें