फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: द्रंग छात्र कल्याण संघ के वार्षिक समारोह में दिखी संस्कृति की स्मृद्ध झलक

द्रंग छात्र कल्याण संघ का तीसरा वार्षिक समारोह संस्कृति सदन मंडी में आयोजित किया गया जिसमें द्रंग के करीब 800 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाए। समारोह में द्रंग और मंडी सदर क्षेत्र के कई गण्यमान्य लोगों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। द्रंग क्षेत्र के हजारों बच्चे मंडी में शिक्षा ग्रहण करते हैं। और इन्हीं ने द्रंग छात्र कल्याण संघ का गठन किया है, जिसके माध्यम से यह सभी बच्चे आपस में जुड़े हुए हैं। तीसरे समारोह में राजा सिंह मल्होत्रा, प्रदीप ठाकुर, योगेश वर्मा, तुलसी ठाकुर, टेक चंद ठाकुर, हितेश ठाकुर और चंदन ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। राजा सिंह मल्होत्रा और तुलसी ठाकुर द्रंग छात्र कल्याण संघ को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई दी और युवाओं से नशे जैसी कुरीति से दूर रहकर सशक्त समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। द्रंग छात्र कल्याण संघ की अध्यक्षा विपासु राणा ने कहा कि यह तीसरा वार्षिक समारोह है। इस समारोह के माध्यम से द्रंग क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया जाता है। इसके अलावा अपनी संस्कृति, सभ्यता और संस्कारों का भी आदान-प्रदान किया जाता है। उन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगियों का आभार भी व्यक्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें