फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: 2 अक्तूबर को गांधी भवन में होगा निशुल्क कैंप का आयोजन

अक्तूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर मंडी शहर के गांधी भवन में गांधी भवन मैनेजमेंट सोसायटी के सौजन्य और स्वामी पूर्णानंद मेमोरियल आयुर्वेद चिकित्सालय के माध्यम से हेल्थ अवेयरनेस और हड्डियों की जांच के लिए निशुल्क कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी गांधी भवन मैनेजमेंट सोसायटी के प्रधान आकाश शर्मा ने मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि हर वर्ष गांधी जयंती पर इस तरह का आयोजन होता है। यह कैंप सुबह 6 बजे प्रभात फेरी और सर्व धर्म सभा के बाद शुरू हो जाएगा और 11 बजे तक जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस कैंप का लाभ उठाने आएं। उन्होंने बताया कि हेल्थ अवेयरनेस कैंप में लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की जाएगी और कुछ टेस्ट रियायती दरों पर किए जाएंगे। स्वामी पूर्णानंद आयुर्वेद चिकित्सालय के सीनियर कंसल्टेंट डा. अभिषेक कौशल ने बताया कि हड्डियों की जांच का कैंप पूरी तरह से निशुल्क रहेगा। इसमें 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग वाले सभी लोगों की हड्डियों की निशुल्क जांच की जाएगी। इसके लिए एक बोन मिनरल डेंसिटी टेस्ट होता है जिसकी बाजार में कीमत 1500 से 2000 रुपये रहती है लेकिन कैंप के दौरान यह टेस्ट पूरी तरह से निशुल्क किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें