फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में 7 दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का शुभारंभ

राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में 7 दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मनीष द्वारा शुभारंभ किया गया। वंदना और योगाभ्यास से प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में एनएसएस के समाज-रचना महत्व पर प्रकाश डाला गया। डॉ. मनीष ने संबोधन में एनएसएस के उद्देश्यों,लाभों और राष्ट्र निर्माण में इसकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। स्वयंसेवकों ने प्रोजेक्ट वर्क में महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ बनाया परिसरक्षेत्र की सड़कें और झाड़ियां साफ कीं। दोपहर में लीना मेहता परामर्श मनोवैज्ञानिक ने मेंटल हेल्थ पर प्रबोधन दिया। स्किल डेवलपमेंट के तहत अचार निर्माण प्रशिक्षण लिया गया, जिसकी बिक्री बाजार स्टॉल पर होगी। शिविर 17 से 23 दिसंबर तक 50 स्वयंसेवकों के साथ चलेगा। सहायक आचार्य संजीव कुमार (कार्यक्रम अधिकारी) ने अनुशासन एवं योग-ध्यान सेशन संचालित किया। उन्होंने कहा कि यह शिविर छात्रों के शारीरिक, मानसिक एवं कौशल विकास को मजबूत करेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें