भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के उपक्रम उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के तत्वावधान में पिछले 37 सालों से लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में कार्यरत प्रदेश की मशहूर संस्था मांडव्य कला मंच मंडी की ओर से इंदिरा मार्केट परिसर में एक देश-एक धड़कन पर आधारित देश भक्ति और राष्ट्रीय एकता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम के महापौर वीरेंद्र शर्मा भट्ट, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सरदार पटेल यूनिवर्सिटी की पूर्व प्रो वॉइस चांसलर डॉ. अनुपमा सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में चीफ लाइफ इंश्योरेंस एडवाइजर मंडी रमेश कुमार ठाकुर उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि जिस तरह ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में रहने वाले आतंकियों को औकात दिखा कर भारतीय जांबाज वीर सैनिकों ने अपार हौसले और साहस का परिचय दिया, वह बेमिसाल है। रणबांकुरों ने दुनिया को यह बता दिया कि हिंदुस्तान की तरफ कोई भी दुश्मन नजर उठाने की हिम्मत नहीं कर सकता।