फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था: सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देकर जोगिंद्रनगर से विदा हुए भगवान गणपति, हजारों ने दी विदाई

Krishan Singh Updated Sat, 06 Sep 2025 03:51 PM IST

सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देकर जोगिंद्रनगर से विदा हुए गणपति को बडोण स्थित गणेश घाट में हजारों लोगों ने नम आंखों से विदाई दी। इस दौरान दर्शनों के लिए जनसैलाब उमड़ा रहा। शहर के पुराने पंजाब नेशनल बैंक और रामलीला मैदान में सजे दोनों ही पंडालों में हवन के दौरान सैंकड़ों लोगों ने पूर्णाहुति भी डाली। शनिवार करीब 12 बजे शहर के दो पंडालों से गणपति की प्रतिमा को फूलों से सजे एक विशेष रथ में विराजमान कर गणपति बप्पा को विदाई दी गई। जिला भाजपा कार्यकारिणी की सदस्य मेघना ठाकुर, जिला परिषद सदस्य ममता भाटिया संग गणेश भक्तों ने नाचते-झूमते हुए आखिरी शोभायात्रा में हिस्सा लिया भक्तों की आंखें भी नम दिखी। शाम करीब 4 बजे मच्छयाल के बडोण स्थित गणेश घाट में गणपति की पूजा अर्चना के बाद मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम शुरू हुआ। शहर में 27 अगस्त को गणपति महोत्सव का आगाज हुआ था। दस दिनों तक गणपति की पूजा-अर्चना के बाद विदाई दी गई। बडोण स्थित गणेश घाट में गणपति को विदाई देने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। रामलीला मैदान और पुराना पंजाब नैशनल बैंक और लक्ष्मी बाजार में बीते दस दिनों तक विराजमान हुए गणपति बप्पा को भी शहरवासियों ने ढोल नगाड़ों के साथ विदा किया। बडोण स्थित गणेश घाट में श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ के चलते काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। दमकल विभाग के जवान भी मौके पर तैनात रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें