फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: विधिक सेवा प्राधिकरण समिति ने जासन में किया पौधरोपण

विधिक सेवा प्राधिकरण समिति गोहर के तत्वावधान में शनिवार को जासन क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से विशेष पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देवदार और बियूंश जैसे स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाए गए जो न केवल पर्यावरण के लिए उपयोगी हैं बल्कि जल स्रोतों को भी संरक्षित करने में सहायक होते हैं। कार्यक्रम में विधिक सेवा समिति के लीगल ऐड काउंसल हेम सिंह ठाकुर ने भाग लिया। उन्होंने पौधरोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में पर्यावरण के प्रति जागरुकता आती है और नई पीढ़ी को प्रकृति से जोड़ने में सहायता मिलती है। पैरा लीगल वालंटियर श्याम लाल सिंह और सामाजिक कार्यकर्ता भी इस मौके पर उपस्थित रहे। उन्होंने स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक पाैधे लगाने और उनकी देखरेख करने की अपील की। साथ ही बताया कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना की और समिति को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधरोपण ही नहीं था, बल्कि समाज को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जागरूक करना भी था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें