फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ममलेश्वर महादेव की अगुवाई में निकली शोभायात्रा के साथ करसोग नलवाड़ मेला शुरू

करसोग में सात दिवसीय जिला स्तरीय नलवाड़ मेले का शुभारंभ मुख्यातिथि उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने किया। उन्होंने इस अवसर पर ममलेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना की और बैल पूजन कर मेले का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई प्रदर्शनियों का भी अवलोकन भी किया। इस मौके पर ममलेशवर महादेव मंदिर से लेकर मेला मैदान तक ममलेश्वर महादेव की अगुवाई में भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई। इसमें देवताओं सहित सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। मेले के शुभारंभ अवसर पर मुख्यातिथि ने कहा कि मेले हमारे पहाड़ी प्रदेश की समृद्ध प्राचीन संस्कृति का हिस्सा है, जिन्हें संजो कर रखना हम सभी का दायित्व है ताकि आने वाले पीढ़ियों को हम अपनी समृद्ध संस्कृतिक से जोड़ सके। उपायुक्त ने कहा कि शीघ्र ही लाइब्रेरी को मिनी सचिवालय भवन में चलाया जाएगा, जहां और अधिक सुविधा जुटाई जा रही है। इससे पहले मेला समिति अध्यक्ष एवं एसडीएम करसोग गौरव महाजन ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव पीएस नेगी, पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हरिओम शर्मा तहसीलदार वरुण गुलाटी, नायब तहसीलदार शांता शुक्ला व अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें