फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करसोग: गौरव महाजन बोले- भारी बरसात से प्रभावित रास्तों व संपर्क मार्गों की शीघ्र होगी बहाली

करसोग में 30 जून की रात को भारी बारिश और बादल फटने की घटना से प्रभावित क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त हुई बुनियादी सुविधाओं की बहाली के दृष्टिगत उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन के दिशा-निर्देशानुसार एसडीएम करसोग गौरव महाजन ने खंड विकास कार्यालय करसोग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में प्रभावित क्षेत्रों में अब तक किए गए विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई। एसडीएम ने प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को बुनियादी सुविधाएं तुरंत प्रभाव से उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत प्रभावी कदम उठाएं के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए युद्व स्तर पर कार्य किया जा रहा है। खंड विकास कार्यालय और पंचायतों में माध्यमों से ग्रामीण क्षेत्रों में भारी बरसात के कारण प्रभावित रास्तों व संपर्क सड़क मार्गो जैसी सभी सुविधाएं बहाल की जा रही है। उन्होंने कहा कि भारी बरसात के कारण नालों व खड्डों में पानी के तेज बहाव के कारण जहां-जहां पर भी खड्डों और नालों पर बने पैदल चलने योग्य पुलों की क्षति हुई है। उन्हें फिर से बनाया जा रहा है ताकि लोगों को परेशानी न उठानी पड़े। एसडीएम ने कहा कि सेब सीजन के दृष्टिगत ग्रामीण संपर्क सड़क मार्ग छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल करने की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बागवान छोटे वाहनों से ही अपनी फसल को मुख्य सड़क तक पहुंचाना सुनिश्चित करे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें