फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मंडी में दिशा बैठक शुरू, कंगना बोली- मेरे लिए यह असामान्य व असाधारण

मंडी के डीआरडीए हॉल में शुक्रवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी कमेटी(दिशा) की बैठक शुरू हो गई है। इसमें सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रणाैत ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की । उन्होंने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों से इन योजनाओं को अंतिम पायदान पर बैठे लोगों तक पहुंचाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि केंद्र प्रायोजित सभी स्कीमों को आम जनता तक पहुंचाएं और उन्हें लाभान्वित करें। उन्होंने कहा कि केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं कार्यान्वयन में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए । इससे पहले संबोधन में उन्होंने कहा कि यह बैठक आप सब अधिकारियों के लिए सामान्य है लेकिन उनके लिए असामान्य व असाधारण है। उन्होंने कहा कि आप सभी के लिए यह नियमित प्रक्रिया हो सकती है लेकिन उनके लिए यह एक नई दुनिया है। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र से मदवार प्रायोजित योजनाओं को लेकर विस्तार से पूरी जानकारी ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें