फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: संत रविदास की 650वीं जयंती पर धर्मपुर में निकाली कलश यात्रा, समरसता का दिया संदेश

संत रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा धर्मपुर मंडल की ओर से समरसता संकल्प अभियान के तहत बुधवार को धर्मपुर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व भाजपा मंडलाध्यक्ष लेखराज ठाकुर तथा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रजत ठाकुर ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संत रविदास के विचारों को जनजन तक पहुंचाने और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कलश यात्रा के दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संत रविदास के सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारे और मानवता के संदेश को याद किया। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा स्थानीय लोग शामिल हुए। वातावरण संत रविदास के जयकारों और सामाजिक एकता के संदेश से गूंज उठा। भाजपा नेताओं ने कहा कि आइए, संत रविदास के आदर्शों को आत्मसात करते हुए भेदभाव रहित, समरस, भाईचारे से परिपूर्ण और सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प लें। धर्मपुर से शुरू हुआ यह अभियान विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों तक पहुंचकर सामाजिक एकता और समरसता का संदेश देगा

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें