फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: जोगिंद्रनगर से क्षेत्रीय सुगमता केंद्र सोलन शिफ्ट करने पर भड़का आक्रोश

जोगिंद्रनगर में आठ साल से स्थापित उत्तर भारत के क्षेत्रीय सुगमता केंद्र को सोलन स्थानांतरित करने की अधिसूचना के बाद लोगों का गुस्सा सड़कों पर उतर आया है। केंद्रीय आयुष विभाग के इस फैसले के विरोध में वीरवार को रामलीला मैदान में विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और पूर्व सैनिक संगठनों ने धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद शहर में रोष रैली निकालकर केंद्र को जोगिंद्रनगर से शिफ्ट न करने की मांग उठाई गई। प्रदर्शन में भाजपा विधायक प्रकाश राणा और प्रदेश भाजपा प्रवक्ता पंकज ज्वाल की मौजूदगी में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर केंद्र सरकार के निर्णय पर नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जोगिंद्रनगर में वर्षों से संचालित संस्थान को दूसरे जिले में स्थानांतरित करना क्षेत्र के हितों के साथ अन्याय है। उन्होंने केंद्रीय आयुष विभाग से अधिसूचना पर पुनर्विचार कर केंद्र को यहीं रखने की मांग की। रोटरी क्लब जोगिंद्रनगर, व्यापार मंडल, पूर्व सैनिक लीग, जोगिंद्रनगर बचाओ संघर्ष समिति और घट्टा-नारला फोरलेन संघर्ष समिति सहित विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन में भाग लिया। भाजपा, कांग्रेस और माकपा से जुड़े नेताओं ने भी विरोध को समर्थन दिया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम कार्यालय के माध्यम से केंद्रीय आयुष विभाग, केंद्र सरकार और सांसदों को मांगपत्र भेजकर जोगिंद्रनगर के संस्थानों को दूसरे जिलों में स्थानांतरित नहीं करने का आग्रह किया। रोष प्रदर्शन में गुरु शरण परमार, बृज गोपाल अवस्थी, मेजर जीएस बरवाल, व्यापार मंडल जोगिंद्रनगर के अध्यक्ष भास्कर गुप्ता और रमन बहल समेत कई लोग मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने चेताया कि यदि केंद्र को जोगिंद्रनगर से स्थानांतरित करने का निर्णय वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें