फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जयराम ठाकुर बोले- केंद्र की योजनाओं को नजरंदाज न करे सुक्खू सरकार

प्रदेश सरकार केंद्र की लोकप्रिय योजनाओं को नजरअंदाज करती जा रही है। जिन अधिकारियों के जिम्मे ऐसी लोक कल्याण की नीतियों को पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने का काम सौंपा गया है उसे वे पूरी ईमानदारी से निभाएं ताकि ऐसी योजनाओं के लाभ से कोई वंचित न रह सके। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने विधानसभा क्षेत्र के तहत धरोट और बस्सी पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ पहुंचने पर जनता को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2047 तक भारत को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के पास पहुंचाने के उद्देश्य से काम कर रही है। इन योजनाओं के प्रति जागरूकता व जन भागीदारी सुनिश्चित करवाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रारंभ की गई है। 3 दिसंबर से 25 दिसंबर तक चलने वाली यात्रा सभी ग्राम पंचायत व नगर निकायों में भ्रमण करेगी। अनेक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें