फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मंडी कलम पहाड़ी लघु चित्रकला शैली में तैयार निमंत्रणपत्र से देवी-देवताओं को दिया जाएगा मेले का न्योता

मंडयाली शब्दों के साथ 16वीं शताब्दी से लेकर 18वीं शताब्दी तक प्रचलित मंडी कलम शैली पहाड़ी लघु चित्रकला श्रंृखला के अनुरूप आर्ट वर्क के साथ प्रकाशित निमंत्रणपत्र उपायुक्त एवं अध्यक्ष शिवरात्रि मेला कमेटी अपूर्व देवगन ने सोमवार को यहां से लांच किया। अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर, संयोजक देवता उपसमिति शिवरात्रि मेला एवं एडीएम मंडी डॉ. मदन कुमार, जिला राजस्व अधिकारी मंडी हरीश शर्मा, जिला विकास अधिकारी गोपी चंद पाठक, चित्रकार राजेश कुमार इस मौके पर उपस्थित रहे। शिवरात्रि मेला कमेटी मंडी राजदेवता श्री माधोराय की ओर से शिवरात्रि मेला में आने वाले 216 देवी-देवताओं देवताओं को न्यूंदरा(निमंत्रणपत्र) देने जा रही है। उपायुक्त एवं अध्यक्ष शिवरात्रि मेला कमेटी मंडी अपूर्व देवगन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला मुख्यतः देवी-देवताओं का मेला है। आम सभा में यह निर्णय लिया गया था कि देवताओं को भेजे जाने वाले निमंत्रण पत्र अच्छे से बनाया जाए ताकि उस न्योते की अच्छी शोभा हो। उसी को ध्यान में रखकर मंडयाली बोली और मंडी कलम का इस्तेमाल कर बहुत ही सुन्दर न्यूंदरा(निमंत्रणपत्र) तैयार किया है। निमंत्रणपत्र तैयार करने में मंडी कलम को पुनर्जीवित करने वाले प्रसिद्ध चित्रकार राजेश कुमार, जिला विकास अधिकारी गोपी चंद पाठक, सहायक उपायुक्त कुलदीप सिंह पटियाल, उपायुक्त कार्यालय के विजय, राजेश और सुरेश, वरिष्ठ नागरिक विनोद वहल, अनिल शर्मा और जगदीश कपूर ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें