जिला प्रशासन मंडी की ओर से आयुष विभाग के सहयोग से शुक्रवार को सेरी मंच पर 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान अतिरिक उपायुक्त रोहित राठौर भी उनके साथ कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास करवाया। आयुष विभाग से डॉ. प्रिया पाठक ने योग क्रियाओं का अभ्यास करवाया। वहीं मुख्य आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी अशोक कुमार ने बैठकर किए जाने वाले योगासनों का अभ्यास करवाया। योग दिवस कार्यक्रम में आर्ट आफ लिविंग संस्था के सदस्य, मंडी शहर के स्थानीय लोगों, स्कूली छात्र-छात्राओं, स्कूल व कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स व वल्लभ कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लेकर योग साधना कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया।