फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: 25 जून से एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन का काम छोड़ो आंदोलन

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) में लंबित मांगों को लेकर स्टेट एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन ने 25 जून 2026 से प्रदेशव्यापी काम छोड़ो आंदोलन शुरू करने का ऐलान कर दिया है। यूनियन की ओर से क्षेत्रीय प्रबंधक धर्मपुर को इस संबंध में औपचारिक पत्र भेजकर आंदोलन की जानकारी दी गई है। यूनियन के अनुसार 12 मई को प्रबंधन निदेशक एचआरटीसी को 22 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा गया था। इसके बाद 2 जून को प्रबंधन के साथ हुई वार्ता भी किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी। ऐसे में औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947 की धारा 22 के तहत विधिवत नोटिस जारी करते हुए 25 जून से प्रदेशभर में काम छोड़ो आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें