दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में प्रदेशभर में आठवां स्थान प्राप्त करने वाली लार्ड कान्वेंट स्कूल सरकाघाट की मेधावी मुस्कान ने बताया कि वह फोरेंसिक में अपना करियर बनाएंगी। बताया कि उसके पिता गगनदीप केमिस्ट हैं और मां ज्याति गृहिणी हैं। वह रोजाना तीन से चार घंटे पढ़ाई करती हैं। छात्रा ने परीक्षा परिणाम में कुल अंक 692 और 98.86 प्रतिशत अंक लेकर आठवां स्थान प्राप्त किया है। छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरूजनों को दिया है।