धर्मपुर के सिद्धपुर में एक दुकान में आग भड़क गई। आग की चपेट में तीन दुकानें आई हैं। आग लगने का पता चलते ही स्थानीय लोग और दमकल विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए। घटना सुबह छह बजे की है। एसडीएम जोगिन्द्र पटियाल ने कहा पुलिस, दमकल विभाग व पटवारी हल्का को मौका पर भेज दिया है। शाम को तहसीलदार के साथ मौके पर पंहुचकर जायजा लिया जाएगा। मंडी में मीटिंग के कारण मौके पर नहीं जा पाया हूं।