जोगिंद्रनगर के नजदीकी ग्रामीण क्षेत्र ढेलू में एलपीजी गैस सिलिंडर में अचानक आग लग जाने से अफरातफरा मच गई। दो रिहायशी मकानों के मध्य पेश आई इस आग की घटना पर अगर दमकल विभाग ने काबू न पाया होता तो 12 कमरों की करीब 30 लाख की संपत्ति भी जलकर राख हो जाती। जबकि करीब डेढ़ दर्जन लोगों को भी सुरक्षित बचाया गया। बुधवार देर रात ढेलू के धर्मवीर के रिहायशी मकान में आग की यह घटना करीब नौ बजे की बताई जा रही है। करीब डेढ़ दर्जन लोग जब अपने-अपने कमरों में सो रहे तभी अचानक गैस सिलिंडर में रिसाव शुरू हुआ और आग भड़क गई। एक कमरे में रखा सामान भी जलकर राख हो गया।