फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: डॉ. वीना राठौर बोलीं- पंचायत चुनावों के दौरान गांव-गांव चलेगा चिट्टा मुक्त अभियान

नशा मुक्ति अभियान समिति सज्याओ क्षेत्रीय कमेटी की बैठक डॉ. वीना राठौर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें रणताज राणा, सतीश कुमार, रत्तन चंद, हेम राज गुलेरिया, मोहनलाल, मिलाप चंदेल, सोहन सिंह, भोलादत कश्यप और भूपेंद्र सिंह ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी पंचायत चुनावों से पहले अभियान समिति चिट्टा मुक्त गांव और पंचायत बनाने के लिए मतदाता जागरुकता अभियान चलाएगी। इसमें मतदाताओं से ये अपील की जाएगी कि वे उन प्रतिनिधियों को पंचायत चुनावों में जिताएं जो अपनी ग्राम पंचायत को चिट्टा व अन्य नशों से मुक्त करने के लिए शपथग्रहण करें। यह अभियान 15 अप्रैल हिमाचल दिवस से शुरू किया जाएगा और मतदान तक जारी रहेगा। इसके अलावा जिन गांवों में वार्ड सम्मेलन नहीं हो पाए हैं, वहां 5 अप्रैल तक आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा नशा मुक्ति बारे में महिलाओं और स्कूली बच्चों तथा शिक्षकों की क्षमता विकास कार्यशालाएं अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में आयोजित की जाएंगी। डॉ. वीना राठौर ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान में सामाजिक, धर्मिक व अन्य संस्थाओं को भी शामिल करने के लिए संपर्क किया जाएगा। इसमें निरंकारी मिशन, राधास्वामी सतसंग,श्रीश्री रविशंकर मिशन, ब्रह्माकुमारी मिशन से संपर्क करके इस अभियान को और व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें