फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर उदय भानू ने सर्जरी का बना डाला रिकाॅर्ड, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज होगा नाम

Krishan Singh Updated Tue, 20 Jan 2026 04:02 PM IST

हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर निवासी प्रसिद्ध गायनेकोलॉजिस्ट डाॅ. उदय भानू ने लेप्रोस्कोपिक विधि से एक ऐसी जटिल सर्जरी की कि विश्व रिकाॅर्ड ही बना डाला। मांडव अस्पताल मंडी में तैनात डाॅ. उदय भानू ने लेप्रोस्कोप के माध्यम से 5.21 किलोग्राम का भारी भरकम फाइब्रॉएड निकालकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। डाॅ. भानू ने लेप्रोस्कोपिक सर्जरी में एक नई उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि से न केवल मांडव अस्पताल, बल्कि मंडी जिला भी चिकित्सा क्षेत्र के मानचित्र पर एक नई पहचान बना रहा है। यह सर्जरी साबित करती है कि अब छोटे शहरों और पहाड़ी क्षेत्रों में भी विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं और जटिल सर्जरी संभव हैं। दरअसल डाॅ. भानू के पास 40 वर्षीय एक महिला पेट में सूजन की शिकायत को लेकर आई थी। महिला का पेट ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वो गर्भवती है और अंदर भारी भरकम बच्चा पल रहा हो। लेकिन जब डॉक्टर ने टेस्ट आदि करवाकर जांच की तो गर्भाशय में बहुत बड़ा फाइब्रॉएड पाया। डॉक्टर ने इसे लेप्रोस्कोपिक विधि से निकालने का निर्णय लिया। क्योंकि लेप्रोस्कोपिक विधि में इतना भारी भरकम फाइब्रॉएड निकालना संभव नहीं था तो डॉक्टर ओपन सर्जरी की तैयारी भी साथ में कर चुके थे। लेकिन अपने लंबे अनुभव के चलते डॉक्टर उदय भानू और उनकी टीम ने लेप्रोस्कोप के माध्यम से ही इसे बाहर निकाल दिया। डाॅ. भानु ने बताया कि इस फाइब्रॉएड का वजन 5.21 किलोग्राम है। उनके अनुसार अब महिला पूरी तरह से स्वस्थ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें