फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सुंदरनगर में पार्किंग शुल्क वसूली को लेकर विवाद, व्यापारी भड़के

सुंदरनगर के राष्ट्रीय राजमार्ग-21 पर रेस्ट हाउस चौक से पुराने बस अड्डे तक मेन बाजार की पार्किंग में ठेका मिलने से पहले ही दोगुना पार्किंग शुल्क वसूलने के आरोप लगे हैं। शुल्क वसूली को लेकर व्यापारियों और पार्किंग के कथित प्रबंधक के बीच नोकझोंक के बाद मामला नगर परिषद तक पहुंच गया। व्यापार मंडल के प्रधान प्रवीण अग्रवाल के नेतृत्व में दर्जनों व्यापारियों ने नगर परिषद अध्यक्ष रूमा चौहान से मुलाकात कर शिकायत दर्ज करवाई और निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली पर रोक लगाने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें