फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी के पड्डल मैदान में तीन जिलों के आपदा प्रभावितों मिलेगी राहत राशि

वर्ष 2025 के आपदा प्रभावितों को प्रदेश सरकार द्वारा आज मंडी में राहत राशि बांटी जा रही है। इस माैके पर सरकार की तरफ से मंडी के पड्डल मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू सहित कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी और राजेश धर्माणी भी विशेष रूप से शिरकत करेंगे। मंडी, कुल्लू और बिलासपुर जिला में वर्ष 2025 की प्राकृतिक आपदा में जो लोग प्रभावित हुए है उन्हें यह राहत राशि बांटी जा रही है। आपदा के बाद प्रभावितों को राहत राशि बांटने का यह पहला कार्यक्रम है। इससे पहले सिर्फ फौरी राहत ही आपदा प्रभावितों को दी गई थी। मंडी में तीन जिलों के करीब पांच हजार आपदा प्रभावितों को बुलाया गया है जिन्हें 80 करोड़ के करीब की राहत राशि बांटी जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें