फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मपुर: बस स्टैंड डूबा... बसें और कई वाहन बहे; एक व्यक्ति लापता

मंडी जिले में सोमवार रात को हुई भारी बारिश ने जमकर तबाही मची। इस बार तबाही का केंद्र धर्मपुर बाजार रहा। यहां से होकर बहने वाली सोन खड्ड ने इतना विकराल रूप धारण किया कि तबाही मचा दी। रात 11 बजे से जिले के अधिकतर स्थानों पर बारिश का दौर शुरू हो गया और रात एक बजे के करीब यह बारिश इतनी ज्यादा तेज हो गई कि लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए। मंडी जिला के सरकाघाट और धर्मपुर उपमंडलों में भी बेहद ज्यादा बारिश हुई। इस बारिश के कारण यहां बहने वाली साने खड्ड ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर दिया। इस कारण धर्मपुर का बस स्टैंड पूरी तरह से जलमग्न हो गया। इस बस स्टैंड में खड़ी निगम की बसें पानी में डूब गई और कुछ बसें पानी के बहाव के साथ बह गई। खड्ड के किनारे जिन लोगों के घर थे वो भी पानी में डूब गए और यहां खड़े कई निजी वाहन भी पानी के तेज बहाव में बह गए जिसमें स्कूटर, बाइक और कार आदि शामिल हैं। घरों में पानी घुसने के कारण लोग घरों की दूसरी मंजिल और छतों पर चढ़ गए। यहां एक होस्टल भी है जिसमें 150 बच्चे थे उन्होंने भी दूसरी और तीसरी मंजिल पर जाकर अपनी जान बचाई। उधर, डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद ने बताया कि रात को जब तेज बारिश हुई तो पुलिस और रेस्क्यू टीमें तुरंत ही मैदान में जुट गई थी। लोगों को सुरक्षित निकालने का काम रात भी चला रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें