जंजैहली के चोलूथाच स्थित देव कालाकामेश्वर के तीन दिवसीय सावन मास के मेले (सावन जाच) में देव मानस मिलन लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस मेले में देव काला कामेश्वर के साथ बड़ा देव कमरुनाग, देव चुंजवाला व देवी गाड़ा महामाया ने भी मेले में शिरकत की। बुधवार को शुरू हुए तीन दिवसीय मेले में जंजैहली समेत समूची सिराजघाटी के लोगों ने मेले में शिरकत की। मेला कमेटी के प्रधान ब्रिकम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मेले का समापन आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार करेंगे। उन्होंने बताया कि मेले में रात की नाटी रातकी भी लोगों ने जमकर नाची। उन्होंने बताया कि मेले में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन जिसमें वॉलीबॉल व रसाकसी प्रतिस्पर्धा करवाई जा रही है। प्रधान ने बताया कि वीरवार रात को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हनी नेगी और डैनी चौहान और स्थानीय कलाकार मेले का आकर्षण बढ़ाएंगे। स्थानीय निवासी प्रकाश ठाकुर ने बताया कि मेले के समापन में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आना था लेकिन उन्हें पार्टी के कार्य से दिल्ली जाना पड़ा।