फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: गाड़ागुशैणी कॉलेज भवन और सड़क निर्माण कार्य शुरू करने की मांग

भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) और स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने सोमवार को गाड़ागुशैणी कॉलेज के भवन निर्माण और गाड़ागुशैणी-बंजार सड़क की खस्ता हालत के मद्देनजर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बंजार को मांगपत्र सौंपा। नौजवान सभा के राज्य अध्यक्ष महेंद्र राणा ने प्रतिनिधि मंडल की अध्यक्षता की। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि गाड़ागुशैणी क्षेत्र का यह एकमात्र डिग्री कॉलेज है, लेकिन भवन निर्माण कार्य पिछले लगभग 10 वर्षों से लंबित पड़ा है। वर्तमान में भवन में सरिया बिना शटरिंग के लटक रहा है और भवन खंडहर बनने की कगार पर है। प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि भवन निर्माण और सड़क मरम्मत कार्य शीघ्र शुरू नहीं किया गया तो डीवाईएफआई और एसएफआई मिलकर जन आंदोलन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी। प्रतिनिधि मंडल में नौजवान सभा अध्यक्ष महेंद्र राणा, एसएफआई कॉलेज अध्यक्ष साहिल कुमार, विकास ठाकुर, प्रिया, नेहा, कुसुम, चंद्रशेखर और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें