फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मंडी में कांगड़ा भूकंप की 120वीं वर्षगांठ पर निकाला नागरिक एकजुटता मार्च

Krishan Singh Updated Fri, 04 Apr 2025 02:13 PM IST

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी और नेहरू युवा केंद्र द्वारा शुक्रवार को मंडी में वर्ष 1905 की कांगड़ा भूकंप त्रासदी की 120वीं वर्षगांठ पर नागरिक एकजुटता मार्च निकाला गया। उपायुक्त कार्यालय से निकला यह मार्च सेरी मंच होते हुए आइटीआई चौक मंडी पहुंचा और वापिस इंदिरा मार्केट का चक्कर लगाता हुआ सेरी मंच पर जाकर संपन्न हुआ। उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अपूर्व देवगन ने मार्च को उपायुक्त कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मार्च में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल मंडी और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या मंडी के छात्र-छात्राओं, आईटीआई मंडी के प्रशिक्षुओं के अतिरिक्त अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। मार्च में शामिल छात्र-छात्राएं और प्रशिक्षु हाथों में भूकंप से बचाव के उपायों की जानकारी देती हुई तख्तियां लेकर चल रहे थे और जन-जन को समझाना है, भूकंप रोधी मकान बनाना है और जिम्मेदारी निभाएं, सुरक्षित निर्माण कराने के नारे लगाकर लोगों को जागरूक कर रहे थे। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने मार्च को रवाना करने से पहले कहा कि भूकंप को न रोका जा सकता है और न ही इसके होने का पूर्वानुमान लगाया जा सकता है। सुरक्षित भवन निर्माण ही भूकंप से हमें बचा सकता है। इसलिए हमें अपने घरों का निर्माण भूकंपरोधी तरीके से ही करना चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें