सीटू, रेहड़ी-फहड़ी और एचपीएमआरए वर्कर यूनियन ने गुरुवार को मिलकर सेरी मंच पर अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस को मनाया गया। मजदूर दिवस को हर वर्ष मजदूर अपनी मांगों और सरकार विरोधी निर्णय के खिलाफ संघर्ष के दिन के रूप में मनाया जाता है। देश की सरकार आज मजदूर वर्ग पर जन विरोधी फैसले लगातार ले रहे हैं। इन्हीं फसलों के तहत चार मजदूर कोड़ों को मजदूरों के ऊपर थोपना और उन्हें बंधुआ मजदूर बनाने की तरफ धकेलना चाहती है। मजदूरों ने लड़कर काम की घंटे सुनिश्चित करवाए थे लेकिन मोदी सरकार और उनके मित्र पूंजीपति काम के घंटों में बदलाव करने पर जोर दे रहे हैं। मजदूरों को अब आठ घंटे की जगह 12 घंटे की शिफ्ट करनी पड़ेगी और मजदूरों के यूनियन बनाने के अधिकार को भी खत्म करने जा रही है। यह मजदूरों के अधिकारों के साथ धोखा करने वाले फैसले हैं। इस कार्यक्रम में सीटू जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह, जिला महासचिव राजेश शर्मा, गोपेंद्र कुमार, रेहड़ी फहड़ी प्रधान सुरेंद्र कुमार, सचिव प्रवीण कुमार, एचपीएमआरए राज्य सचिव जगदीश ठाकुर, राज्य सह सचिव प्रकाश ठाकुर, जिला प्रधान डीके ठाकुर, सचिव गोतम ठाकुर, दीपक, मनीराम ने हिस्सा लिया।