फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: चंडीगढ़-मनाली एनएच नौ मील में भूस्खलन से ढाई घंटे रहा बंद, मलबे में फंसा रहा वाहन

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी-पंडोह मार्ग के 9 मील क्षेत्र में सोमवार सुबह फिर पहाड़ी से भारी मलबा और पत्थर गिर गए। भूस्खलन तड़के करीब 4:00 बजे हुआ, जिससे सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई। हाईवे को करीब ढाई घंटे बाद सुबह 6:30 बजे यातायात के लिए खोला गया। इसके बाद हाईवे फिर लगभग 9: बजे बंद हुआ और लगभग एक घंटे के बाद खुला। इस दौरान कुल्लू अस्पताल से चंडीगढ़ पीजीआई जा रही एक एंबुलेंस भी फंस गई। वहीं मलबे में एक वाहन भी फंस गया था। गाड़ी में सवार यात्री समय रहते बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए। रातभर हुई तेज बारिश के चलते जागर नाले का पानी भी सड़क पर आ गया था, जिससे हाईवे रात को बाधित रहा। यह क्षेत्र अब हाईवे का सबसे संवेदनशील हिस्सा बन चुका है। आए दिन मलबा गिरने की घटनाएं यहां आम हो गई हैं। लगातार हो रही घटनाओं से स्थानीय लोगों और इस मार्ग पर यात्रा करने वालों में दहशत का माहौल है। लोगों ने प्रशासन और एनएचएआई से इस स्थान पर स्थायी समाधान की मांग की है ताकि बार-बार जान का जोखिम न उठाना पड़े।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें